ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, मौत हुई

मुरैना: मुरैना में कृष्ण जन्मोत्सव देखकर घर लौट रहीं तीन महिलाओं को दिल्ली की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घिरोना हनुमान मंदिर के पास हुआ। ट्रक सड़क किनारे बनी कुछ दुकानों में जा घुसा। इससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को भी पकड़ लिया है। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और संबंधित टीम ने ट्रक को घटनास्थल से हटाने का काम शुरू किया।
सिविल लाइन थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि ये तीनों महिलाएं हरफूल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। मृतकों की पहचान कमला कुशवाहा (50), पति फूल सिंह, कमला कुशवाहा (50), पति बालकिशन और पूनम कुशवाहा (28), पति धर्मवीर के रूप में हुई है।

Next Post

शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो महिला को पीटा, घर में तोड़फोड़

Sat Sep 5 , 2026
इंदौर:चंदन नगर के राज नगर में शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे युवक ने महिला के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की. बीच बचाव करने आई मां और भाई से भी हाथापाई की. इसके बाद आरोपी ने घर में ईंट पत्थर फेंककर टीवी, अलमारी, स्टील की टंकी सहित […]

You May Like