राज्यमंत्री पंवार ने ब्यावरा की 6 पंचायतों में किया करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण

ब्यावरा। विकास कार्यो को सतत् रुप से गति प्रदान करते हुए राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा विधानसभा की 6 ग्राम पंचायतों में लगभग 3 करोड़ 65 लाख की लागत से निर्मित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया.

इनमें ग्राम पंचायत शाहपुरा में लगभग 27 लाख, कचनारिया में 47 लाख, जेपला में 49 लाख 29 हजार,निवानिया में 1 करोड़ 2 लाख, मोया में 62 लाख 50 हजार, जामोनिया घाटा में 77 लाख 50 हजार के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया.

राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि विकास की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर वर्ग को सशक्त बनाया जा सके. महिला सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज महिलाएं स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हो रही है. सरकार किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है. भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत जेपला के सरपंच सुमेर सिंह गुर्जर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. राज्यमंत्री श्री पंवार ने स्वागत करते हुए कहा कि यह भाजपा की नीतियों और सुशासन पर जनता के विश्वास का प्रतीक है.

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह लववंशी, अमित शर्मा, नारायण सिंह सालरियाखेड़ी , मानसिंह , जिपं सदस्य हेमलता ,मंडल अध्यक्ष जयेंद्र गुर्जर, बलवान सिंह, राधेश्याम यादव , मोहन वर्मा , आशीष मीणा, सरपंच श्याम सुंदर गुदेन, रामदयाल पालीवाल, सुमेर सिंह गुर्जर, लखनलाल यादव, लक्ष्मी बाई, लाखन सिंह,एसडीओ प्रवीण भील, नायब तहसीलदार विनय कुमार रजक, इंजीनियर आशीष लोवानिया सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे.

Next Post

नशे में धुत युवक ने राहगीरों से की बदसलूकी, लोगों ने बीच सड़क पर कूटा; पुलिस हिरासत में

Sun Feb 8 , 2026
छतरपुर। शहर के व्यस्त छत्रसाल चौराहे पर शनिवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक नशे में धुत युवक ने राहगीरों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना ने कुछ ही देर में भीड़ का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के […]

You May Like