फर्जी बैंक ग्यारंटी देकर ठगे 1.42 करोड़, केस दर्ज

उज्जैन:दो साल पहले बनाई गई बैंक ग्यारंटी के नाम पर हुई 1.42 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले मे पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। दोनों की तलाश में एक टीम इंदौर भेजी गई है। नागझिरी थाना क्षेत्र के सांई विहार कालोनी में रहने वाले रामस्वरूप पिता लहरी प्रजापति उद्योगपुरी क्षेत्र स्थित बोकेम हेल्थ केयर प्रालि के प्लांट हेड हैं जिन्होंने नागझिरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने मार्च 2023 में बैंक अधिकारी बनकर मिले दो व्यक्तियों से बैंक ग्यारंटी बनवाई थी।

दोनों इंदौर के रहने वाले जितेन्द्र वर्मा और अनिकेत संतोषी थे। उन्होंने बैंक ग्यारंटी के नाम पर अलग अलग समय में 1.42 करोड़ रुपए ले लिए। और व्हाट्स एप पर बैंक ग्यारंटी भेजी थी जिसे देख विश्वास हो गया था। बैंक में ग्यारंटी लगाने पर सामने आया कि ग्यारंटी फर्जी है। दोनों से संपर्क करने पर उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। नागझिरी थाना एसआई रामप्रसाद वैद्य ने बताया कि बोकेम हेल्थ केयर प्लांट हेड की शिकायत पर दोनों के खिलाफ धारा 420, 34 का प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Next Post

तीन खाद्य कारोबारियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना

Fri May 29 , 2026
आगर-मालवा: अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं पदेन न्याय निर्णयन अधिकारी आरपी वर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के विभिन्न प्रकरणों में दोषी पाए जाने पर जिले के तीन खाद्य कारोबारियों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की अर्थदंड राशि अधिरोपित की गई है.प्रथम प्रकरण में बड़ौद स्थित बीकानेर नमकीन एंड स्वीट्स के […]

You May Like