मक्सी में बाबा मार्कंडेश्वर महादेव की शाही सवारी को लेकर बड़ा फैसला

मक्सी। 7 सितंबर को शाम 4 बजे से बाबा मार्कंडेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी निकाली जाएगी। धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजन समिति और प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। शाही सवारी के दौरान डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों से अपील की है कि वे शाही सवारी में धार्मिक भावना, शांति और अनुशासन के साथ शामिल हों। साथ ही नशे की हालत में सवारी में शामिल होने या किसी भी तरह की अव्यवस्था फैलाने से बचने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन कर व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।धार्मिक और पारंपरिक आयोजन की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

Next Post

उप मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Mon Sep 7 , 2026
रीवा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के अमहिया स्थित आवास में 6 सितंबर को अवैधानिक तरीके से प्रवेश करने के प्रयास एवं हंगामे की घटना के विरोध में सोमवार को रीवा नगर में जोरदार प्रदर्शन किया गया.नगर के विवेकानंद पार्क में एकत्रित भाजपाई, व्यापारिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में तखतिया लेकर […]

You May Like