MPIDC बना रहा रेडीमेड कॉम्प्लेक्स, सेल्स व रिटेल्स दुकानें भी होगी

इंदौर: एमपीआईडीसी परदेशीपुरा रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में 154 करोड़ रुपए की लागत से रेडीमेड कॉम्प्लेक्स बना रहा है. उक्त कॉम्प्लेक्स दो हेक्टेयर जमीन पर निर्माणाधीन है. रेडीमेड कॉम्प्लेक्स प्लग एंड प्ले योजना के तहत निर्मित किया जा रहा है. यह कॉम्प्लेक्स 10 मंजिला होगा, जिसमें सेल्स और रिटेल्स दुकानें भी होगी.एमपीआईडीसी ने शहर में रेडीमेड इंडस्ट्री और रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को बढ़ावा देने के लिए परदेशीपुरा स्थित रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में बहुमंजिला इमारत का निर्माण कर रहा है.

उक्त कॉम्प्लेक्स का काम चल रहा है और मार्च 2026 में पूरा करने का लक्ष्य है. उक्त कॉम्प्लेक्स चार प्लॉटों को एक करके करीब 2  लाख वर्गफुट से ज्यादा जमीन पर बनाया जा रहा है. कॉम्प्लेक्स के चार भागों  में से ए और बी यूनिट 10 मंजिला भवन है. उक्त कॉम्प्लेक्स में 184 मेनुफेक्चरिंग यूनिट्स, 94 सेल्स ऑफिसेस और 48 दुकानें रिटेल सेक्टर के लिए होगी. उक्त कॉम्प्लेक्स में कम्यूनिटी सेंटर, कॉन्फ्रेंस हॉल भी होगा.

एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने बताया कि रेडीमेड कॉम्प्लेक्स योजना में करीब 3 से 4 हजार महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिलेगा. उक्त योजना में 184 यूनिट्स निर्माण की लगाई जा सकेगी. वहीं सेल्स के भी बड़े आउटलेट बनेंगे. इससे बड़ी संख्या में लोगों को काम और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
यह सुविधा होगी 10 मंजिला रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में
– 2 लाख वर्गफुट का प्लॉट
– 6.63 लाख वर्गफूट कुल निर्मित एरिया
– लागत 154 करोड़ रुपए
– 184 मैन्युफैख्रिंग यूनिट स्थापित लेने की जगह
– 94 सेल्स ऑफिसेस
– 48 छोटी दुकानें
– कम्यूनिटी सेंटर और कांफ्रेंस हॉल
– दो मंजिला पार्किंग और 500 कारें एवं 1000 दो पहिया वाहन खड़े करने की जगह.

Next Post

बदहाल स्कूल: सीहोर में जर्जर भवनों और इछावर में किचन शेड में शुरू हुआ नया शिक्षा सत्र

Tue Jun 17 , 2025
सीहोर:नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई हैं। इस सत्र में भी किचन शेड, पंचायत भवन तो कहीं पटेल के घर में कई स्कूल लगते हुए पाए गए. कई जगह बिना मरम्मत के स्कूल भवनों में कक्षाएं संचालित हुईं.इस सत्र में भी कई जगह स्कूलों के अपने भवन ठीक हालत […]

You May Like