नशे में धुत युवक ने राहगीरों से की बदसलूकी, लोगों ने बीच सड़क पर कूटा; पुलिस हिरासत में

छतरपुर। शहर के व्यस्त छत्रसाल चौराहे पर शनिवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक नशे में धुत युवक ने राहगीरों से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। पुलिस चौकी के सामने हुई इस घटना ने कुछ ही देर में भीड़ का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार लोगों को गालियां दे रहा था और आने-जाने वालों को परेशान कर रहा था।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब युवक ने एक परिवार के साथ भी बदसलूकी कर दी। इससे नाराज आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला-पुरुष और अन्य लोग युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर चौकी पहुंचाया, जिसके बाद इलाके में शांति बहाल हो गई।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी मामले का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

हमा गांव में रविदास महाराज की मूर्ति तोड़ी, आक्रोशित लोगों का सिटी कोतवाली में प्रदर्शन

Sun Feb 8 , 2026
छतरपुर। जिले के हमा गांव में संत रविदास महाराज की मूर्ति तोड़े जाने की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के लोग सिटी कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी […]

You May Like