ग्वालियर पुलिस ने साइबर सट्टेबाजी नेटवर्क का किया पर्दाफाश

भोपाल। ग्वालियर पुलिस ने साइबर अपराध, ऑनलाइन सट्टा, जुआ और बैंक खातों की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क विंडसर हिल्स स्थित किराए के डुप्लेक्स से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 23 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, तीन लैपटॉप, छह पासबुक सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में नेटवर्क के माध्यम से प्रतिमाह करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का वित्तीय लेन-देन होने तथा सालाना यह आंकड़ा करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।

आरोपी ‘100 पैनल’ नामक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। मोबाइल फोन से मिले बैंक खातों के विवरण की जांच की जा रही है, ताकि साइबर ठगी से इनके संबंधों का पता लगाया जा सके।

जांच में दुबई और श्रीलंका से जुड़े नेटवर्क के साथ व्हाट्सऐप संपर्क भी सामने आए हैं। पुलिस जब्त उपकरणों का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। डुप्लेक्स मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Next Post

बीएचईएल ने दूसरे कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर का प्रेषण किया

Mon Sep 14 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की 6,000 मेगावाट क्षमता वाली ±800 केवी एचवीडीसी खावड़ा-नागपुर बाइपोल परियोजना के लिए 295.1 एमवीए, 400 केवी कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर की दूसरी इकाई का सफलतापूर्वक निर्माण, परीक्षण एवं प्रेषण किया है। यह परियोजना के लिए बीएचईएल […]

You May Like