बीएचईएल ने दूसरे कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर का प्रेषण किया

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) की 6,000 मेगावाट क्षमता वाली ±800 केवी एचवीडीसी खावड़ा-नागपुर बाइपोल परियोजना के लिए 295.1 एमवीए, 400 केवी कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मर की दूसरी इकाई का सफलतापूर्वक निर्माण, परीक्षण एवं प्रेषण किया है।

यह परियोजना के लिए बीएचईएल भोपाल द्वारा निर्मित किए जा रहे कुल 26 कन्वर्टर ट्रांसफॉर्मरों में से दूसरी इकाई है। निर्धारित समय पर इसके प्रेषण से कंपनी की अनुबंधित आपूर्ति प्रतिबद्धताओं को पूरा करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।

इस उपलब्धि में बीएचईएल के इंजीनियरों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तकनीकी दक्षता, समर्पण और टीमवर्क की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीएचईएल एवं पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए गुणवत्ता और समयबद्ध क्रियान्वयन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शेष इकाइयों का निर्माण भी निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा। यह उपलब्धि बीएचईएल भोपाल की तकनीकी क्षमता और बड़े प्रोजेक्टों के प्रभावी क्रियान्वयन की क्षमता को रेखांकित करती है।

Next Post

आईजी इरशाद वली ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक, त्योहारों से पहले अलर्ट रहने के निर्देश

Mon Sep 14 , 2026
सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर इरशाद वली ने पुलिस कंट्रोल रूम मे सागर जिले की अपराध स्थिति एवं कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में […]

You May Like