चावल, चीनी, दालों में तेजी, गेहूं नरम, खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी और दालों में भी तेजी रही। गेहूं के दाम टूट गये जबकि खाद्य तेलों में घट-बढ़ का रुख देखा गया। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत छह रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं चार रुपये सस्ता हुआ और 2,776 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। आटे की कीमत छह रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल औसतन 13 रुपये और चना दाल सात रुपये महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत पांच रुपये और मूंग दाल की चार रुपये बढ़ गयी। मसूर दाल कमोबेश गत दिवस के स्तर पर ही पड़ी रही।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जुलाई वायदा 33 रिंगिट टूटकर 4,483 रिंगिट प्रति टन रह गया। वहीं, जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.36 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सूरजमुखी तेल की औसत कीमत 37 रुपये टूट गयी। मूंगफली तेल 12 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये सस्ता हुआ। वहीं, वनस्पति 11 रुपये मजबूत हुआ। सोया तेल और पाम ऑयल 30-30 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 13 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी छह रुपये महंगी हुई।

.....

Next Post

वित्त वर्ष 2025-26 में सार्वजनिक बैंकों ने कमाया रिकॉर्ड 1.98 लाख करोड़ का मुनाफा

Tue May 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 मई (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का मजबूत प्रदर्शन वित्त वर्ष 2025-26 में भी जारी रहा और उन्होंने परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार के साथ रिकॉर्ड मुनाफा कमाया। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सार्वजनिक बैंकों ने इस साल 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में संयुक्त […]

You May Like