तान्या हेमंत ने जीता साइपन इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब

साइपन (उत्तरी मारियाना द्वीप समूह), 16 अगस्त (वार्ता) भारतीय शटलर तान्या हेमंत ने शनिवार को साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीत लिया।

आज उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के ओलेई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये मुकाबले में बैडमिंटन रैंकिंग में 86वें स्थान पर और टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त 21 वर्षीय तान्या हेमंत ने फाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त जापान की कानाए सकाई को 15-10, 15-8 से हराया।

यह तान्या हेमंत का चौथा अंतरराष्ट्रीय सीरीज खिताब था। उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल 2022 टूर्नामेंट, 2023 में ईरान फज्र इंटरनेशनल और 2024 में बेंडिगो इंटरनेशनल जीता। वह पिछले साल अजरबैजान इंटरनेशनल के फाइनल में भी पहुंची थीं, लेकिन हमवतन मालविका बंसोड़ से हार गईं।

इससे पहले, साइपन इंटरनेशनल 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तान्या हेमंत ने सेमीफाइनल में जापान की रिरीना हिरामोटो को 15-10, 12-15, 15-8 से, क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की ली शिन यी मेगन को 14-16, 15-12, 15-9 से और शुरुआती राउंड में बाई मिलने के बाद राउंड ऑफ 16 में जापान की नोडोका सुनाकावा को 4-15, 15-9, 15-7 से हराया।

अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों में, नैशा कौर भटोये, अनन्या प्रवीण और तनिष्क ममिला पल्ली महिला एकल राउंड ऑफ 16 में हारकर बाहर हो गईं, जबकि श्रवणथ साई सूरी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 में हार गए।

 

Next Post

राहुल ने जब-जब यात्रा की लोकतंत्र ने करवट ली: कांग्रेस

Sat Aug 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी की पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जब-जब यात्रा शुरू की लोकतंत्र ने करवट ली है और इस बार बिहार में वाेटर अधिकार यात्रा शुरू की जा रही है इसलिए वहां बदलाव आएगा। कांग्रेस […]

You May Like