सिवनी, 26 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में रूखड़ बफर जंगल के सघन वनक्षेत्र में गश्ती दल को आज सुबह एक बाघ का शव मिला है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रूखड़ पूर्व बीट के जंगल में मासूलनाला के आगे सघन और दुर्गम क्षेत्र में मिले बाघ के शव का पोस्ट मार्डम कराया गया है। बाघ का शव मिलने के बाद पेंच टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शव कितना पुराना हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बाघ के शरीर का कोई अंग गायब तो नहीं है, इसकी छानबीन भी की जा रही है।
पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने बताया कि रूखड़ बफर जंगल में मासूलनाला से काफी अंदर सघन वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है।
Next Post
नहाने के दौरान तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
Sat Apr 26 , 2025
सतना, 26 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज नहाने के दौरान तालाब में डूब जाने के कारण तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना धारकुंडी थाना क्षेत्र के अमुआ तालाब की है। बताया गया कि नकैला गांव के अभिजीत रावत (8), अवि रावत […]

You May Like
-
1 year ago
पलक झपकते ही शातिर चोर कर देता था मोबाइल पार
-
8 months ago
साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में सम्मिलित हुए 120 बंदी
-
3 months ago
दो बच्चे और महिला सहित कार सुनार नदी में गिरी
-
11 months ago
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत
