गणगौर चल समारोह और होली मिलन में झलकी संस्कृति की रंगीन छटा

भोपाल: श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भोपाल महिला प्रकोष्ठ एवं मंडल द्वारा आयोजित गणगौर चल समारोह और भोपाल समाज का भव्य होली मिलन समारोह आज सोमवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। गणगौर यात्रा नथमल धर्मशाला, लखेरापुरा से दोपहर 3 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों पीरगेट रोड, सुभाष चौक, चौक बाजार, जैन मंदिर रोड, मारवाड़ी रोड और नदीम रोड से होते हुए मोतीलाल मन्नूलाल धर्मशाला पहुंची।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कर जल एवं ठंडाई का वितरण किया गया।सायं 6 बजे से आयोजित होली मिलन समारोह में फाग गीत, भजन, नृत्य और फूलों की वर्षा ने माहौल को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, महिला एवं युवा प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। अंत में समाज द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Next Post

जोशीपुर के संगम तट पर मंत्री पटेल ने उठाई झाड़ू, कहा नदियों को निर्मल रखना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी

Mon Mar 23 , 2026
बुधनी: बुधनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जोशीपुर के गुंजारी-नर्मदा संगम घाट पर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत आज सोमवार को स्वच्छता सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सहभागिता की।मंत्री श्री पटेल ने मां नर्मदा और गुंजारी नदी […]

You May Like