कोर्ट में आरोपी से मारपीट की कोशिश पर बड़ा एक्शन 34 लोगों पर प्रकरण दर्ज 

देवास। फर्जी फेसबुक आईडी दर्पण देवास प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी हर्ष वर्मा को बुधवार को न्यायालय में पेश किए जाने के दौरान कोर्ट परिसर में हंगामा हो गया। पेशी के समय पहले से मौजूद कुछ आक्रोशित लोगों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस की मौजूदगी में उसकी पिटाई करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। जिस पर सिविल लाईन पुलिस ने केस दर्ज कर 34 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने राजू खान पिता मुमताज खान उम्र 38 साल निवासी 55 सिल्वर कॉलोनी मील रोड देवास, विरेन्द्र ठाकुर, चिन्दु उर्फ इन्द्रजीत पिता समंदर चोधरी 27 साल निवासी 84/4 शांतिपुरा देवास, अजय ठाकर, रूपेश चौरसिया, नरेन्द्र दांडके, नितेश प्रजापति पिता रमेश प्रजापति निवासी, राहुल दायमा पिता राधेश्याम दायमा, भावेश मराठा,सचिन भोंसले पिता संभाजीराव भोंसले, दुर्गेश चिल्लोरिया पिता बाबुलाल चिल्लोरिया निवासी बालगढ देवास, हेमंत कहार पिता मदनलाल कहार निवासी भेरूगढ देवास, शुभम चौहान, शैलेन्द्र पिता गोविन्द निवासी तोडी देवास, सोनू उर्फ दिपेश पिता मुन्नालाल धौधरी उम्र 20 साल निवासी 33/4 शांतिपुरा देवास हालमुकाम 152 आनंद ऋषि नगर, रजनीश पिता जगदीश परमार उम्र 28 साल निवासी मल्हार रोड तोडी देवास, आयुष वर्मा निवासी शांतिपुरा देवास, विमल शर्मा पिता सुभाष शर्मा निवासी मोती बंगला देवास, मनोज राय पूर्व पार्षद, अजय पहाडिया, अर्जुन चौधरी पालनगर पूर्व पार्षद, प्रथ्वी सिंह बना निवासी नकलन, अभिषेक गोस्वामी पिता अशोक गोस्वमी, परम खरे पिता लखन उर्फ लक्ष्मण खरे उम्र 19 साल निवासी कालानी बाग देवास, बाबु यादव पिता हिन्दू सिंह यादव, राजा अकोदिया, सचिन जोशी मेडिकल, हिमांशु राजोले पिता रेवंत राजोले, सुनील यादव, राज्यवर्धन पिता राजकिशोर यादव, चिन्टू रघुवंशी पिता विजयसिंह रघुवशी निवासी स्टेशनरोड देवास, दीपेश पिता राकेश परिहार, महेश फुलेरी पार्षद अमोना देवास, हरिओम माली पर धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है।

इनका कहना है।

देवास दर्पण नाम से फर्जी आई डी मामले में थाना कोतवाली के द्वारा आरोपी हर्ष वर्मा को न्यायालय में पेश किया गया था उस समय कुछ लोग आये और हर्ष वर्मा के साथ मारपीट करने लगें थे। मारपीट करने वाले 34 लोगो पर धारा 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

हितेश पाटिल थाना प्रभारी थाना सिविल लाइन

Next Post

नईगढ़ी: कोदो की रोटी खाने से दर्जन भर लोग बीमार

Thu Jul 24 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अन्तर्गत देवरी बघेलान में कोदो की रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गये. जिन्हे नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है. वही दो की हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिये रेफर […]

You May Like

मनोरंजन