नईगढ़ी: कोदो की रोटी खाने से दर्जन भर लोग बीमार

रीवा। मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना अन्तर्गत देवरी बघेलान में कोदो की रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गये. जिन्हे नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है. वही दो की हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिये रेफर किया गया है. बीमार होने वालो में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. तीन गांव के लोग कोदो की रोटी खाने से बीमारी हुए है. कोदो की रोटी खाने के बाद सभी की हालत खराब होने लगी. आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी में इलाज के लिये भर्ती कराया गया. जहा सभी का उपचार चल रहा है. एक जगह पर कई लोगो ने कोदो की रोटी खाई थी, जिसमें देवरी बघेलान, देवरी सेंगरान और बर्रेहा गांव के लोग शामिल है. रोटी खाने के बाद दर्जन भर से अधिक लोगो की हालत खराब होने लगी. जिसके बाद आनन-फानन एक-एक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी पहुंचाया गया. अस्पताल की लचर व्यवस्था के चलते मरीजो को परेशान होना, न ही पंखा था और न ही कूलर, डाक्टर भी मौके पर नही थे. मरीजो की संख्या बढऩे पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन नया कूलर भी अस्पताल में लाया गया. ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है. बताया गया है कि आभा पटेल, अनुराधा पटेल, अनीता, आशा, मीना, सरिता पटेल, अथर पटेल, राजकली साकेत, कुसुमकली साकेत, अनूप पटेल, प्रिया साकेत साहिल पटेल आदि बीमार हुए है. जिन्हे उपचार के लिये भर्ती कराया गया है. जबकि बर्रोहा निवासी सुनीता बसोर एवं एक अन्य की हालत गंभीर होने पर रीवा संजय गांधी अस्पताल के लिये रेफर किया गया. जिले में कोदो की रोटी खाने से बीमार होने का यह कोई पहला मामला नही है, इसके पहले भी रीवा जिले में कोदो की रोटी खाने से लोग बीमार हो चुके है.

उल्टी दस्त की शुरू हुई शिकायत

ग्रामीणो का कहना है कि कोदो की रोटी खाने के बाद कुछ घंटे हुए थे कि सभी को उल्टी आनी शुरू हो गई और पेट दर्द के साथ चक्कर आ रहे थे. जिसमें महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल है. एक-एक कर जब सभी की तबियत खराब होने लगी तो आनन-फानन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के बाद डाक्टरो ने फूड प्वाइजिंग की आशंका जताई है.

अव्यवस्था को लेकर भडक़े परिजन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नईगढ़ी में जिस समय बीमार लोग पहुंचे, उस दौरान डाक्टर नही थे और न ही वार्ड में पंखा कूलर की व्यवस्था थी. जिसकी शिकायत परिजनो ने तहसीलदार से की. आनन-फानन कूलर और पंखे की व्यवस्था की गई. समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने एक कूलर की व्यवस्था कराई और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर नईगढ़ी तहसीलदार श्यामलाल मोगरे भी मौजूद रहे. परिजनो की शिकायत पर ही उनके द्वारा कूलर पंखे की व्यवस्था की गई.

Next Post

जुगाड़ के टीन सेट में भारी बारिश में हुआ दाह संस्कार

Thu Jul 24 , 2025
विदिशा। विकास के दावे उस वक्त बेमानी साबित हो जाते है जब मूलभूत जरूरत की सुविधाओं को भी तरसना पड़े संवेदनाओं का जझकोरने वाला वाला सामने आया है. जहां शव यात्रा में शामिल लोगों को शव लेकर करीब आधा फिट के गड्डों को पार कर जाना पड़ा परेशानी यहीं खत्म […]

You May Like