सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत , आटो चालक घायल 

सीधी। राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सीधी 39 बायपास में आज दोपहर हुये सड़क हादसे में जहां ट्रक चालक की घटना स्थल में मौत हो गई है वहीं गंभीर रूप से घायल आटो चालक को उपचारार्थ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सीधी NH 39 बायपास मे तेज रफ्तार से चल रहे दो ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए। इस हादसे के दौरान एक ऑटो, जो बीच में फंसकर ट्रकों की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची जमोडी पुलिस ऑटो और ट्रकों में फंसे चालकों के रेस्क्यू में जुट गई । ट्रक के निचले हिस्से में ऑटो फंस गया था।इस सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।ऑटो चालक को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

सभी स्कूलों तक आज पहुंचाओ किताबें, 5 की बैठक में पेश करो सर्टिफिकेट 

Sat May 31 , 2025
सीहोर. प्रवेश उत्सव के दौरान ही स्कूलों में बच्चों को किताबें बांटने के निर्देश शिक्षा विभाग ने दिए थे. बच्चों की संख्या के मान से किताबों का ऑर्डर भी दे दिया गया और किताबें आ भी गईं. जिला मुख्यालय से बीआरसी स्तर तक किताबें पहुंच गईं, लेकिन ब्लॉक स्तर पर […]

You May Like