यमन के होदेइदाह प्रांत में बारूदी सुरंग के विस्फोट में एक महिला की मौत

सना, 29 जुलाई (वार्ता) यमन के होदेइदाह शहर में बारूदी सुरंग के विस्फोट में एक महिला की मौत हो गयी।

स्थानीय चिकित्सकों ने सोमवार रात समाचार एजेंसी शिन्हुआ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार शाम को उस समय हुई जब महिला होदेइदाह के दक्षिण-पश्चिम में अल-हाली जिले में जलाने के लिये लकड़ी इकट्ठा कर रही थी और अचानक खदान में जा गिरी। होदेइदाह शहर बंदरगाह की वजह से मशहूर है।

गौरतलब है कि 2014 के अंत में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से हूती सशस्त्र समूह ने होदेइदाह प्रांत और राजधानी सना सहित उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखा है। इस संघर्ष ने प्रतिस्पर्धी सत्ताधारियों की एक जटिल व्यवस्था तैयार कर दी है । हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ‘अदन’ से संचालित हो रही है।

गौरतलब है कि 2014 के अंत में गृहयुद्ध छिड़ने के बाद से हूती सशस्त्र समूह ने होदेइदाह प्रांत और राजधानी सना सहित उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण बनाए रखा है। इस संघर्ष ने प्रतिस्पर्धी प्राधिकारों की एक जटिल व्यवस्था तैयार कर दी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ‘अदन’ से संचालित हो रही है।

इस बीच दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में हूती समूह और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के बीच एक युद्धविराम समझौता हुआ जिसे ‘हुदेइदाह समझौते’ के नाम से जाना गया। लेकिन इसके बावजूद बारूदी सुरंगों और बेकार हो गये गोला-बारूद से होने वाली दुर्घटनांए बदस्तूर जारी रही।

संयुक्त राष्ट्र मिशन के अनुसार होदेइदाह प्रांत में युद्ध के दौरान बारूदी सुरंगों और विस्फोटक अवशेषों के कारण 2024 में कुल 41 नागरिक मारे गए और 52 अन्य घायल हुए।

 

Next Post

इंडोनेशिया के आचेह में भूकंप के झटके

Tue Jul 29 , 2025
जकार्ता 29 जुलाई (वार्ता) इंडोनेशिया के पश्चिमी आचेह प्रांत में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि जकार्ता समयानुसार कल देर रात 1:41 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गयी। भूकंप का केंद्र आचेह प्रांत […]

You May Like

मनोरंजन