मूंदी में चायवाले को नौकर ने ही मार डाला था

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मूंदी में पुनासा रोड पर हुए मर्डर में कातिल को पकड़ लिया है। मृतक जावेद पेंटर की दुकान में ही काम करने वाले आयुष गुर्जर मूंदी को पकड़ा। वह घटना के बाद से फरार था। आयुष ने स्वीकार किया कि जावेद उसे छह दिन से घर नहीं जाने दे रहा था। अपशब्दों का भी प्रयोग करता था। उसने जावेद को सोते समय लोहे की गुप्तीनुमा राड से घोंपकर हत्या कर दी। उसे न्यायालय में पेश किया गया था।

्घटना गोदखेड़ा गांव के आगे मूंदी पुनासा रोड की है। मृतक जावेद चाय की गुमठी चलाता था। आयुष उसके यहां काम करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी आयुश गुर्जर द्वारा जावेद की हत्या करना स्वीकार किया है। तंग करने के कारण आरोपी मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।

रात लगभग 10.30 बजे मृतक जावेद के सोने के बाद दुकान पर रखी तीरनुमा लोहे की राड से सिर व शरीर के अन्य स्थानों पर प्राणघातक चोट पहुंचाईं। जिससे जावेद की मृत्यु हो गई थी। आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण का त्वरित रूप से खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा था।

Next Post

विकसित भारत की संकल्प सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण: पटेल

Wed Jan 8 , 2025
भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प की सिद्धि में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी युवा विकसित भारत के लिए संकल्पित अमृत पीढ़ी के प्रतिनिधि है। श्री पटेल 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में आयोजित यंग लीडर डायलॉग और […]

You May Like