संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस संपन्न

संयुक्त राष्ट्र, 30 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की आम बहस सोमवार को संपन्न हो गयी।

महासभा की अध्यक्ष एनालेना बैरबॉक ने अपने समापन भाषण में कहा कि आम बहस में संयुक्त राष्ट्र के189 सदस्य देशों ने भाषण दिया जिनमें 124 राष्ट्राध्यक्षों एवं शासनाध्यक्षों के भाषण शामिल थे।

उन्होंने कहा, “इस सप्ताह की शुरुआत में हमने संयुक्त राष्ट्र को कूटनीति एवं संवाद का केंद्र कहा था। यह एक ऐसा स्थान है जहां हम चुनौतीपूर्ण समय के दौरान कठिन बातचीत करने के लिए एकत्रित होते हैं। अगर यह उच्च-स्तरीय सप्ताह एक संकेत है तो यह सदन उस उद्देश्य को पूरा कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र अभी भी प्रासंगिक है।”

उन्होंने कहा कि पूरे सप्ताह के दौरान सदस्य देशों ने बेहतर करने, आगे बढ़ने और सही रास्ता चुनने की सामूहिक इच्छा व्यक्त की।

सुश्री बैरबॉक ने कहा, “इस सप्ताह की आम बहस में, मजबूत भागीदारी एवं जोशपूर्ण शब्दों के साथ, यह स्पष्ट हुआ कि हम अपने साझा नेतृत्व को आगे बढ़ाने, सामूहिक समाधान खोजने और सही रास्ता अपनाने में सक्षम हैं। आइए हम अपने अतीत की विरासत से प्रेरित हों और एक बेहतर भविष्य के लिए साहस करें जो साथ मिलकर बेहतर हो।”

 

Next Post

भूत नगरी देखने निकले निगरानी बदमाश को चाकू से गोदा

Tue Sep 30 , 2025
जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत यादव कालोनी के पास बनी भूत नगरी देखने निकले निगरानी बदमाश पर चाकू से वार कर दिया गया, हमलावरों ने पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि मोनू उर्फ मान्या ठाकुर 18 वर्ष निवासी त्रिपुरी श्याम डेरी के पास […]

You May Like