भूत नगरी देखने निकले निगरानी बदमाश को चाकू से गोदा

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत यादव कालोनी के पास बनी भूत नगरी देखने निकले निगरानी बदमाश पर चाकू से वार कर दिया गया, हमलावरों ने पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने वारदात को अंजाम दिया।पुलिस ने बताया कि मोनू उर्फ मान्या ठाकुर 18 वर्ष निवासी त्रिपुरी श्याम डेरी के पास गढ़ा ने बताया कि वह मेडिकल केंटीन में काम करता है, अपने साथी शमी दुबे, प्रिंस केवट, अनिल के साथ घूमने के लिये घर से निकला था।

गढ़ा फाटक से वापस यादव कालोनी के पास बनी भूत नगरी देखने के लिये जसलीन डेयरी के सामने रूके थे, रात्रि लगभग 1-15 बजे लकी मरावी आकर उससे बोला कि 7-8 माह पहले तूने मेरे साथ मारपीट की थी जिसका बदला लूंगा, कहते हुये गाली गलोज करने लगा, उसने गालियां देने से मना किया तो लकी के साथी रोहित पटैल, प्रिंस पटैल ने उसे पकड़ लिया और लकी ने उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट में चोट पहुॅच दी, उसके साथियों ने बीच बचाव किया तो लकी मरावी अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। घायल को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायल गढ़ा थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश है।‌

Next Post

यूट्यूब कंपनी अकाउंट निलंबन मामले में ट्रंप को देगी 2.45 करोड़ रुपये

Tue Sep 30 , 2025
वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से दायर मुकदमे में समझौता करने के लिये वीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने 2.45 करोड़ रुपये चुकाने पर सहमति बनायी है। श्री ट्रम्प ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर दी है। ट्रुथ पर श्री ट्रंप ने लिखा […]

You May Like