एमवाय से फरार कैदी खुद कोर्ट पहुंचा

इंदौर: एमवाय अस्पताल से शुक्रवार को मचान के सहारे चौथी मंजिल से भागे कैदी ने चार दिन बाद मंगलवार कोअचानक जिला कोर्ट में विशेष न्यायाधीश के समक्ष सरेंडर कर दिया. जिला कोर्ट में आवेदन लेकर पहुंचे कैदी ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उससे मिलने आई पत्नी का अपमान किया, इससे वह आहत था और पुलिस को इसी बात का सबक सिखाने के लिए वह भागा था. मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ज्ञात हो, शुक्रवार को इलाज के दौरान विशाल प्रजापति नामक कैदी अस्पताल की चौथी मंजिल से मचान के सहारे नीचे उतरकर गायब हो गया था, घटना के बाद संयोगितागंज सहित आसपास के थानों की पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया गया था. लेकिन, चार दिनों की खोजबीन के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका था.

परदेशीपुरा क्षेत्र के अंधे कत्ल प्रकरण में आरोपी विशाल प्रजापति को जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. अदालत में सरेंडर करने के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया. कोर्ट कोआवेदन देकर कैदी ने बताया कि जब उसकी पत्नी एमवाय अस्पताल पहुंचीं तो सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे अभद्रता की और मुलाकात नहीं होने दी.

इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने अस्पताल से भागने का फैसला किया. मामले में एसीपी तुषार सिंह का कहना है कि सरेंडर के बाद कोर्ट की ओर से संयोगितागंज पुलिस को पूरे प्रकरण की जानकारी भेज दी गई है. अब अस्पताल से फरारी, सुरक्षा चूक और पुलिस के कथित व्यवहार तीनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

Next Post

पति के बहन से थे संबंध! इसलिए नवविवाहिता पत्नी को घर से निकाला

Wed Dec 3 , 2025
ग्वालियर: लक्ष्मीगंज में एक ही घर में रहने वाले भाई का अपनी ही बहन के साथ अवैध संबंधों का खुलासा भाई की पत्नी ने किया है। भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली गंदे संबंधों की सेल्फी भी सामने आई हैं जिसमें भाई और बहन दोनों एक दूसरे की […]

You May Like