ग्वालियर: लक्ष्मीगंज में एक ही घर में रहने वाले भाई का अपनी ही बहन के साथ अवैध संबंधों का खुलासा भाई की पत्नी ने किया है। भाई बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाली गंदे संबंधों की सेल्फी भी सामने आई हैं जिसमें भाई और बहन दोनों एक दूसरे की बाहों में हैं।दरअसल ढाई वर्ष पूर्व पीड़िता का विवाह ग्वालियर के लक्ष्मीगंज निवासी युवक के साथ हुआ था।
पीड़िता के पिता ने अपनी हैसियत से बढ़ चढ़कर दान दहेज वर पक्ष को दिया था कि बेटी अपने ससुराल में खुश रहे लेकिन उन्हें क्या पता था कि वे अपनी बेटी को एक ऐसे परिवार को सौंप रहे हैं जिसका कोई चरित्र ही नहीं है। जब पीड़िता ब्याह कर अपने ससुराल पहुँची तो कुछ दिन तो सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन समय के साथ ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया।
पीड़िता के मुताबिक घर के अंदर रहने वाली पति की बहन के साथ अपने पति को आपत्तिजनक अवस्था में देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जब इसकी शिकायत पीड़िता ने अपने ससुराल वालों से की तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने अपने ससुराल वालों पर बार-बार घर से दहेज लेकर आने और प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। जब पत्रकारों ने पीड़िता के पति से इस विषय में उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कहा कि मैं अपना पक्ष कोर्ट में रखूंगा।
