ग्वालियर में 1360 ग्रामीणों की हुई समग्र ई-केवायसी

ग्वालियर। जिले के चारों जनपदों में समग्र ई-केवायसी करने के लिये अभियान के रूप में कार्य किया जा रहा है। सभी जनपदों में कैम्प लगाकर सचिव एवं सहायक सचिव के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ई-केवायसी करने का कार्य किया जा रहा है। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरार विकासखंड में 278, घाटीगाँव में 328, डबरा में 195 व भितरवार में 559 लोगों की ई-केवायसी का कार्य किया गया है। अभियान के तहत कुल 1360 लोगों की ई-केवायसी करने का कार्य किया गया है। अभियान निरंतर जारी है।

Next Post

एमटीएच अस्पताल में मारपीट का आरोप, गार्ड और स्टाफ पर परिजनों का फूटा गुस्सा

Thu Jul 24 , 2025
इंदौर।शहर के मध्य स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल (एमटीएच) में मंगलवार को अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मरीज से मिलने पहुंचे परिजनों के साथ अस्पताल के गार्ड और हाउसकीपिंग स्टाफ ने कथित रूप से मारपीट की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मामूली कहासुनी के बाद स्टाफ ने महिलाओं से […]

You May Like