दिव्यांगों व वृद्धजनों को मिले जीवन उपयोगी उपकरण

बालाघाट:जिला प्रशासन द्वारा पिछले दो माह से की जा रही कवायद आखिरकार सुखद परिणाम तक पहुँची है। 4 दिसम्बर से प्रारम्भ हुए विशेष मिशन को उत्कृट विद्यालय में रविवार को पूरा किया गया। यहां जिले के 2452 दिव्यांगजनों और वरिष्ठजनों को उनकी जीवन चर्या को आसान बनाने वाले यंत्रों और उपकरण प्रदान किये गए। शिविर में आवश्यक उपकरण पाकर दिव्यांजन और वृद्धजनों ने भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और जिले के जनप्रतिनिधियों की भूरी-भूरी प्रसन्‍नता व्यक्त करते हुए उपकरणों के साथ खुशी-खुशी अपने घर रवाना हुए।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस सामाजिक अधिकारिता शिविर में एडीप व वयोश्री योजन्तर्गत 18 तरह के सहायक उपकरण कलेक्टर मृणाल मीना, सांसद श्रीमती भारती पारधी, नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश रंगलानी, राज्य स्तरीय रेडक्रॉस समिति सदस्य श्रीमती लता एलकर, रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति सदस्य मोनिल जैन,जनभागीदारी सदस्य मौसम बिसेन, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक सराफ, एलिम्को प्रबंधक श्री नितिन माहोर सहित पार्षदगणों ने प्रदान किये।

Next Post

एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रही पीएनसी ने स्वर्ण रेखा नदी का बहाव रोका

Mon Mar 3 , 2025
ग्वालियर:लक्ष्मीबाई समाधिस्थल से लेकर गिरवाई तक दूसरे चरण तक एलिवेटेड रोड बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी इंफ्रा ने हनुमान बांध के पास स्वर्ण रेखा नदी क्षेत्र में पानी का बहाव रोक दिया है। कंपनी ने स्वर्ण रेखा के बहाव क्षेत्र में लगभग 16 मीटर तक मिट्टी फैला रखी है जिस […]

You May Like