ग्वालियर:लक्ष्मीबाई समाधिस्थल से लेकर गिरवाई तक दूसरे चरण तक एलिवेटेड रोड बना रही कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी इंफ्रा ने हनुमान बांध के पास स्वर्ण रेखा नदी क्षेत्र में पानी का बहाव रोक दिया है। कंपनी ने स्वर्ण रेखा के बहाव क्षेत्र में लगभग 16 मीटर तक मिट्टी फैला रखी है जिस पर उसकी मशीनरी रखकर काम किया जा रहा है। मिट्टी के फैलाने से स्वर्ण रेखा का बहाव रूक गया। हाईकोर्ट के आदेश पर निरीक्षण के लिये बनी टीम ने इस पर नाराजगी जताई और मिट्टी हटाने के लिये कहा है।
न्यायालय से न्याय मित्र बनाये गये सीनियर एडवोकेट केएन गुप्ता ने कंस्ट्रक्शन कंपनी की टीम से कहा है कि मिट्टी से पानी का बहाव रोक देना गलत है। उन्होंने पूछा कि कितनी मिट्टी पर उनका काम चल सकता है तो पता चला कि 12 मीटर तक मिट्टी पर मशीनरी काम कर सकती है। गुप्ता ने मिट्टी को 4 मीटर पीछे करने के लिये कहा है।
