इंदौर: आज मेट्रो पालीटियन प्लान का दोनों संभागायुक्त और कलेक्टर ने रिव्यू देखा. अब मेट्रो पॉलीटियन प्लान बढ़ते-बढ़ते 16 हजार 8 सौ वर्ग किलोमीटर का हो गया है. पहले यह करीब 9 हजार वर्ग किलोमीटर का था. पहले चार जिले थे, लेकिन अब छह जिले इसमें शामिल हो गए हैं.मेट्रो पॉलीटियन प्लान का क्षेत्र बढ़ता ही जा रहा है. आज नए क्षेत्रों को शामिल करने एक बाद आज इंदौर उज्जैन संभाग के संभागायुक्त डॉ. सुदामा खाड़े एवं आशीष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा ने रिव्यू देखा.
आईडीए उक्त मेट्रो पॉलीटियन प्लान के नोडल एजेंसी है और मेहता एसोसिएट कंसल्टिंग एजेंसी है. आज दोनों संभागायुक्त आज शाम 4 बजे आईडीए कार्यालय पहुंचे. बोर्ड रूम में दोनों अधिकारियों और कलेक्टर ने मेट्रो पोलीटियन प्लान का रिव्यू 16 हजार 8 सौ वर्ग किलोमीटर में शामिल तहसील, नगर पालिका, जनपद पंचायत सहित जिलों की कितनी जमीन कैसे और कहां तक शामिल की गई हैं. इसका अधिकारियों ने मेहता एसोसिएट द्वारा तैयार की गई जानकारी ली और समझा की कैसे कहां तक सीमांकन और अन्य कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण और आरक्षण होगा. आईडीए के सूत्रों ने बताया कि नए क्षेत्र को शामिल करने और जमीन के स्थिति को लेकर आज रिव्यू था. अब 16 हजार 8 सौ वर्ग किलोमीटर का प्लान बनाकर भोपाल भेजा दिया है. भोपाल से मंजूरी होने पर गजट नोटिफिकेशन होगा. अभी सिर्फ इंदौर उज्जैन मेट्रो पालीटियन प्लान का गजट नोटिफिकेशन हुआ है.
पहले चार जिले, अब छह जिले
मेट्रो पालीटियन प्लान में पहले इंदौर, उज्जैन, धार और देवास ही शामिल थे, लेकिन अब रतलाम और शाजापुर जिले भी शामिल है. इस तरह 9 हजार वर्ग किलोमीटर से 16,800 वर्ग किलोमीटर का हो गया इंदौर उज्जैन मेट्रो पालीटियन प्लान का क्षेत्रफल.
पहले 9 हजार वर्ग किलोमीटर का था मेट्रोपोलिटियन प्लान
इंदौर मेट्रोपोलिटियन प्लान में करीब 9 हजार वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र शामिल किया गया है. इसमें पांच जिलों के 1756 गांव, 32 तहसील और 22 नगर पालिका और परिषद शामिल थे. उक्त प्लान में इंदौर का 3901.6, उज्जैन 2740.0 ,देवास 2086.0 , धार 574 और शाजापुर का 33.3 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल किया गया है. इस प्रकार इंदौर मेट्रोपोलिटियन प्लान 9336 .6 वर्ग किलोमीटर एरिया में होगा. अब रतलाम और शाजापुर की करीब 10 तहसील और शामिल की गई है. कुल 16,800 सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र शामिल हो गया है.
