वेलनेस फ्रैंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी, क्राइम ब्रांच ने गिरोह पकड़ा

इंदौर. वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर 1.20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने नई दिल्ली से कंपनी के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो डॉक्टर अब भी फरार हैं.

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 26 मई को रितु मेहता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि नई दिल्ली की कंपनी डॉ. हरोर्स एस्थेटिक प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों ने वेलनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी देने के नाम पर उनसे 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में दिल्ली रवाना किया. तकनीकी जानकारी और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंपनी से जुड़े दो मुख्य आरोपी डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में देबदुलाल बनर्जी उम्र 48 साल निवासी सुपरटेक केपटाउन, सेक्टर-74 नोएडा और राहुल सावेल उम्र 39 साल निवासी नवादा, उत्तम नगर, नई दिल्ली शामिल हैं. पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर देशभर में फ्रैंचाइजी देने के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर मोटी रकम ऐंठते थे. गिरोह में शामिल दो डॉक्टरों की तलाश अब भी जारी है. डीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और फरार आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है.

Next Post

केएल राहुल ने बनाया अपना 12वां टेस्ट शतक

Sat Jun 6 , 2026
न्यू चंड़ीगढ़, 06 जून (वार्ता) भारतीय सलामी बल्लेबाजा केएल राहुल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा। केएल राहुल ने आज यहां अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सत्र में अपना 12वां शतक पूरा किया। उन्होंने अपना […]

You May Like