राजभाषा पखवाड़े में गूंजा स्वरचित कविताओं का रंग

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में राजभाषा पखवाड़ा-2026 के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए स्वरचित हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह के संरक्षण और मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रमुख मुख्य इंजीनियर आशुतोष के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता की अध्यक्षता उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने की। रेलकर्मियों ने देशप्रेम, राष्ट्र निर्माण, प्रकृति, मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक सरोकार और हिंदी के महत्व जैसे विषयों पर अपनी रचनाएं भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत कर साहित्यिक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्राचार्य नवीन चतुर्वेदी, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर आशा रानी तथा केंद्रीय विद्यालय जबलपुर की उप प्रधानाध्यापक सुनीता केसर शामिल रहीं। निर्णायकों ने कविता पाठ, भावाभिव्यक्ति, उच्चारण, विषयवस्तु और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी संतलाल मर्सकोले ने किया। राजभाषा पखवाड़े के तहत हो रहे इन आयोजनों का उद्देश्य रेलकर्मियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।

Next Post

16 परिवारों को अनुकम्पा नियुक्ति की प्रक्रिया समझाई

Sat Sep 19 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में पेंशनभोगियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और लंबित अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरणों को गति देने के लिए पेंशनर शिकायत निवारण एवं अनुकम्पा नियुक्ति शिविर आयोजित किए गए। पेंशनर शिविर में ऑल इंडिया रिटायर्ड मेन्स फेडरेशन के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पेंशन से जुड़ी […]

You May Like