बदमाशों का उपद्रव, अधिवक्ता के घर में तोडफ़ोड़, घेरा थाना

जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत प्रज्ञा कॉलोनी सहजपुर में बदमाशों ने उपद्रव मचाते हुए एक अधिवक्ता के घर में तोडफ़ोड़ कर दी। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने थाना घेर लिया इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की ।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम अधिवक्ता राजेश कुशवाहा 42 वर्ष निवासी प्रज्ञा कालोनी सहजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने 27 दिसम्बर 24 को मौजा सहजपुर खसरा नम्बर 231/42 कुल क्षेत्रफल 25 वाई 40 वर्गफिट भूमि स्वामी गोपाल उर्फ रामगोपाल कुश्वाहा से रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से क्रय किया था जिसमें 550 वर्गफिट में 4 कमरे बने हुये थे जिसमें 2 किरायेदार सदासुखी पटेल एवं रोहित पटेल रह रहे थे, रोहित पटेल ने मकान खाली कर दिया था.

जिसमें उसने अपना घरेलू सामान रख लिया था। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे वह अपने घर नहीं था उसका छोटा भाई कृष्णकुमार घर पर था तभी रविन्द्र पटेल, अंशुल पटैल, अंकित पटेल तीनों उसके घर में जबरदस्ती उसके घर में आ गये फिर बाद में सुखचैन पटेल एवं विनोद पटेल भी घर में घुस गये। उसका घरेलू सामान बाहर फैंक दिये जिसकी सूचना उसे छोटे भाई कृृष्णकुमार ने फोन से बतायी, वह तुरंत पहुंचा तो देखा कि उसके घर में रखा सामान कूलर फ्रिज टेबल, गैस सिलेण्डर, बर्तन सायकिल आदि सामान बाहर फेंककर तोडफ़ोड़ कर रहे थे, उसने मना किया तो उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की जानकारी जैसे ही अधिवक्ताओं को लगी तो वे पीडि़त अधिवक्ता के साथ भेड़ाघाट थाने पहुंच गए जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई ।

Next Post

हिमाचल के चंबा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, गुजरात के 5 सैलानियों समेत 6 की दर्दनाक मौत

Mon May 11 , 2026
चंबा | हिमाचल प्रदेश के चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर तुनुहट्टी के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धर्मशाला से डलहौजी की ओर जा रही पर्यटकों की एक इनोवा टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में चालक और गुजरात के […]

You May Like