बारात से लौट रही बोलेरो का टायर फटा, ड्राईवर की मौत, 4 गंभीर

शहडोल। जिले के पपौंध थाना अंतर्गत सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। देवदही से बारात लेकर लौट रहे बोलेरो वाहन तिखवा सिरमत नाला स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे बोलेरो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई । इस हादसे में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए और 4 को मामूली चोटें आईं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस दुर्घटना में वाहन चला रहे शहीद उर्फ पिंटू खान की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल आठ बाराती सवार थे, जिनमें से रमेश साकेत, बाबूलाल साकेत और मोहन साकेत को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों घायलों को तत्काल ब्यौहारी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। अन्य चार सवारों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Next Post

रीवा जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान केवल फोटो तक सीमित

Mon Apr 21 , 2025
  रीवा। बूंद-बूंद पानी बचाने की मुहिम मे जनता अभी शामिल नही हो रही है.जिससे जल गंगा संवर्धन अभियान सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रह गया है. जिले भर में जल संरक्षण का कार्य केवल फोटो खिचाने तक देखने को मिल रहा है. नदी, तालाब और नहरो को साफ नही किया […]

You May Like