सरकारी जमीन पर संचालित मैरिज गार्डन सील्ड


ग्वालियर: जिला प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन से बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इस क्रम में पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत शासकीय जमीन पर अनाधिकृत रूप से संचालित मैरिज गार्डन को सील्ड कर शासन का कब्जा बरकरार किया गया है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन की कीमत लगभग 2 करोड़ 65 लाख रुपए अनुमानित की गई है।

तहसीलदार मुरार श्रीमती मधुलिका तोमर ने बताया कि पटवारी हलका दिनारपुर के अंतर्गत भूमि के सर्वे नं. 275, 279 व 282 के कुल रकबा 0.2546 हैक्टेयर पर भूपेन्द्र सिंह कराना द्वारा अवैध रूप से मैरिज गार्डन संचालित किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

Next Post

सिलेंडर में 14 किलो की जगह 10 किलो गैस देने की रिपोर्ट कोरी अफवाह : सरकार

Mon Mar 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 मार्च (वार्ता) सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर में 14 किलो के बजाय 10 किलो गैसे देने की रिपोर्टों को कोरी अफवाह करार देते हुए कहा है कि ये केवल अटकलबाजियों पर आधारित हैं और सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की […]

You May Like