देशभक्ति का संचार करता वंदे मातरम

सीहोर। नमामि भारत वंदे मातरम के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में सामूहिक बंदे मातरम गान का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक सुदेश राय ने कहा कि वंदे मातरम व्यक्ति में देशभक्ति का संचार करता है वंदे मातरम देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान रखता है हम भाग्यशाली हैं कि वंदे मातरम सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो रहे हैं. कायक्रम की अध्यक्षता विधायक सुदेश राय के द्वारा की गई. मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक भारत सोनी, शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय के प्राचार्य आलोक शर्मा पर सम्मिलित हुए. मंच पर नमामि भारत वंदे मातरम कार्यक्रम के जिला संयोजक अनिल पालीवाल, कार्यक्रम संयोजक शोभा चांडक रहे. अतिथियों का सत्कार सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य जगन्नाथ सुहागपुर और शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा पुष्मालाएं पहनाकर किया गया. सामूहिक रूप से एक समय एक और एक स्वर में वंदे मातरम गया गया. कार्यक्रम में अनेक छात्र-छात्राएं नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

9 बीज विक्रय केन्द्रों के लाइसेंस निलंबित

Sat Sep 26 , 2026
सीहोर। कृषि विभाग के उप संचालक अशोक कुमार उपाध्याय द्वारा अमानक बीज विक्रय करने पर जिले के 09 बीज विक्रय केंद्रों के बीज लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. इनमें सीहोर के मेसर्स सांई एग्रो भैरूंदा, मेसर्स सांई कृपा कृषि केन्द्र भैरूंदा, मेसर्स मारूती कृषि सेवा केन्द्र लाड़कुई, मेसर्स भाटीजी […]

You May Like