सीहोर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर के नेतृत्व में तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम एवं मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन विधायक सुदेश राय को सौंपा. एसोसिएशन के उप प्रांताध्यक्ष केएल बैरागी ने बताया कि मप्र, छत्तीसगढ पुर्नगठन अधिनियम की धारा में सहमति का कोई प्रावधान नहीं है अत: सहमति की प्रथा तत्काल समाप्त की जाकर केन्द्रीय पेंशनर्स के अनुरूप राहत राशि का भुगतान किया जाए. जुलाई 19 से केन्द्रीय तिथि से महंगाई राहत का नियमित भुगतान किया जाए. इस अवसर पर दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, बैनी प्रसाद कुशवाह, सिद्दुसिंह ठाकुर, भगवानदास प्रजापति, मुरलीधर शर्मा, बाबुलाल राठौर, लखन लाल सेन, प्रकाश देवगड़े दीन दयाल संकवार, भगवती शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ, सन्तोष जैन संतु, कुन्दनलाल राय, मि_ुलाल मेवाड़ा, विजय सिंह बिसोरिया, शैलेन्द्र चन्देल, अशोक कुमार दुबे, अरूण कुमार व्यास, देवानन्द ाीवास्तव आदि उपस्थित थे.
