दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मुलताई। नगर के सरकारी अस्पताल में सोमवार को खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेंद्र मीणा द्वारा दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में सभी एएनएम,सी एचओ तथा सेक्टर सुपर वाइजर उपस्थित रहे। दस्तक अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलेगा,जिसमें 5 वर्ष तक बच्चों की डायरिया, न्यूमोनिया, एनीमिया , गंभीर कुपोषण, गंभीर डिहाइड्रेशन की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य प्रबंधन करना एवं रेफर किया जाना है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर सेवाएं दी जाएगी। प्रत्येक 5 वर्ष तक बच्चे को दो ओआरएस पैकेट एवं 14 जिंक टैबलेट दी जाएगी ।प्रशिक्षण में जिला से अंतरा फाउंडेशन से वंदना भी उपस्थित रहीं। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं सेवाएं से संबंधित जानकारी दी गई। बीईई चंद्रकला डोंगरे ने जनसंख्या दिवस 11 जुलाई से 18 जुलाई तक मनाए जाने की जानकारी देते हुए परिवार कल्याण से संबंधित लक्ष्य दंपत्ति से संपर्क कर गर्भनिरोधन के अस्थायी साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी।

 

Next Post

आज से शुरू होगा मप्र पुलिस का नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान

Tue Jul 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस 14 जुलाई को भोपाल के रवीन्द्र भवन से राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ का शुभारंभ करेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक पूरे प्रदेश में […]

You May Like