सारनी: रानीपुर के लोहार ढाना के पेट्रोल पंप और डेम जोड़ के पास दो मोटर साइकिल के आपस में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे मौके पर पहुंचकर सभी लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. जिला अस्पताल के डॉक्टर ने दो लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार चल रहा है.
जिनकी स्थिति चिंताजनक होना बताई जा रही है। रानीपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि शाहपुर के बांका गांव से नंदू खोखरा ग्लेबर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 48 ए जेड 4705 पर बैठकर तीन लोग जा रहे थे,जबकि दूसरे तरफ से एमपी 48 एम टी 1684 आ रही थी, जिसकी आपस में जोरदार भिड़ंत हो जाने के कारण 33 वर्षीय राजेश कोरकु और 16 वर्षीय पियूष उईके की मौत हो गई है। जबकि सुखलाल कोरकू और संतु बाई कोरकू गंभीर रूप से घायल है जिन्हें घायल अवस्था में ही जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा है.
