लंबित प्रकरणों का निराकरण व योजनाओं में गति लाएं: कलेक्टर

जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को लंबित पत्रों एवं संकल्प से समाधान अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण और योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचे, इसके लिए अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आवेदनों की एंट्री के साथ निराकरण की स्थिति दर्ज करने, शिविरों में बैनर लगाने एवं फोटोग्राफ लेने के भी निर्देश दिए।

बैठक में आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, उद्यम संस्कार शिविर, गौशालाएं, खाद्य सुरक्षा, पीएम सूर्यघर, धान उपार्जन, भू-अर्जन सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं सहायक उपकरण वितरण हेतु शिविर लगाने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

वो खिलाड़ी जो बनना चाहता था इंजीनियर लेकिन बन गया क्रिकेटर

Tue Jan 20 , 2026
Happy Birthday Axar Patel: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 20 जनवरी को 32 साल के हुए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किए और टी20 विश्व कप 2024 में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडरों में से एक अक्षर पटेल आज 20 जनवरी को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।