वो खिलाड़ी जो बनना चाहता था इंजीनियर लेकिन बन गया क्रिकेटर

Happy Birthday Axar Patel: भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 20 जनवरी को 32 साल के हुए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए मैच विजयी प्रदर्शन किए और टी20 विश्व कप 2024 में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडरों में से एक अक्षर पटेल आज 20 जनवरी को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षर ने अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के जरिए टीम के लिए कई बार मैच जिताए हैं। किसी भी फॉर्मेट में मौका मिलने पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हालांकि, अक्षर बचपन में क्रिकेटर बनने का सपना नहीं देखते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में से एक बना दिया।

अक्षर पटेल का जन्म 20 जनवरी 1994 को आनंद, गुजरात में हुआ था। बचपन में वे पढ़ाई में तेज थे और इंजीनियर बनने का सपना देखते थे। क्रिकेट खेलते जरूर थे, लेकिन इसे करियर बनाने का इरादा नहीं था। 15 वर्ष की उम्र में उनके एक दोस्त ने उनकी क्रिकेट प्रतिभा को देखा और आगे बढ़ने का सुझाव दिया। इसके बाद अक्षर ने पूरी मेहनत से क्रिकेट को अपनाया।

Next Post

संकल्प से समाधान शिविर: 3467 पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभांवित

Tue Jan 20 , 2026
जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुशासन और समृद्ध मध्यप्रदेश की कल्पना को साकार करने की मंशा से संचालित संकल्प से समाधान शिविरों में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव की मंशा है कि सभी पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ […]

You May Like