संकल्प से समाधान शिविर: 3467 पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभांवित


जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन द्वारा सुशासन और समृद्ध मध्यप्रदेश की कल्पना को साकार करने की मंशा से संचालित संकल्प से समाधान शिविरों में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का बड़ा लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव की मंशा है कि सभी पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इस संबंध में निगमायुक्म राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि अभी तक 4822 आवेदन हितग्राहियों से प्राप्त किये गए हैं जिसमें से 3467 में स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और शेष में तेजगति से कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम द्वारा रिकॉर्ड संख्या में आवेदनों को स्वीकृत कर एक मिसाल पेश की है।
सत्कार के साथ समाधान
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार एवं शासकीय योजना विभाग के प्रभारी उपायुक्त अंकिता जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविरों में आने वाले हितग्राहियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों के बैठने के लिए सुविधाजनक कुर्सियां और छायादार स्थान, स्वच्छ जल की उपलब्धता, रखी गयी है।निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के अनुसार इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र हितग्राही सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारा प्रयास है कि हितग्राहियों को उनके वार्डो में ही शासकीय योजना का लाभ मिले इसी उद्देश्य से संभाग के साथ-साथ वार्डवार शिविर आयोजित कराये जा रहे हैं।
इन प्रमुख योजनाओं के लिये जा रहे हैं आवेदन
उपायुक्त अंकिता जैन, एवं योजना प्रभारी इन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण इन योजनाओं क्रमश: इन्द्रागांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इन्द्रागांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इन्द्रागांधी राष्ट्रीय नि:शक्त पेशन योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सहायता योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुदिव्यांग/मानसिक रूप से अविकशित नि:शक्त जन के लिए सहायता अनुदान, मुख्यमंत्री अविवाहित पेंशन योजना, नि:शक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, नो डयूस प्रमाण पत्र जारी करना, पी.एम. स्वनिधि योजना, ट्रेड लायसेंस जारी करना, जहॉं तकनीकी रूप से संध्या हो वहॉं नवीन नल कनेक्शन हेतु मॉंग पत्र प्रदाय, मॉंग पत्र अनुसार राशि जमा करने पर नवीन नल कनेक्शन प्रदान करना, नगरीय क्षेत्रों हैंडपंप एवं टयूबवेल का सुधार, भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र जारी करना, जहॉं तकनीकि रूप से संध्या हो वहॉं नवीन सीवर कनेक्शन प्रदाय करना, भवन निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश जारी करना, अविवादित सम्पत्ति का नामांतरण, भवन अनुज्ञा का कार्या पूर्णिता प्रमाण पत्र, फायर एन.ओ.सी. अस्थाई/नवीनीकरण, जन्म प्रमाण में बच्चे का नाम जुड़वाना, विवाह पंजीयन, जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान करना, म.प्र. भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भवन सनिर्माण श्रमिकों का पंजीयन, निर्माण श्रमिक का पंजीयन भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से संबंधित हितग्राहियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये जा रहे हैं और परीक्षण उपरांत मौके पर ही स्वीकृति प्रदान की जा रही है।

Next Post

जब परवीन बॉबी बनीं टाइम मैगजीन के कवर पर आने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

Tue Jan 20 , 2026
परवीन बॉबी ने 1976 में टाइम मैगजीन के कवर पर जगह बनाकर इतिहास रचा और ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं। परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन संग कई हिट फिल्में दीं। बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में परवीन बॉबी का नाम आज भी ग्लैमर, स्टाइल और बेबाक अदाकारी का […]

You May Like