मनुस्मृति जलाने के विरोध में सवर्ण समाज का प्रदर्शन, शिवपुरी एसपी कार्यालय के बाहर धरना

शिवपुरी: राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन ने प्रदर्शन कर खनियाधाना में मनुस्मृति जलाने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके साथ ही नरवर में भारत बंद के दौरान सवर्ण समाज के युवकों पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की भी मांग की गई।प्रदर्शनकारी पहले तात्या टोपे पार्क में एकत्रित हुए। वहां से उन्होंने रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में एडीएम दिनेश शुक्ला को एक ज्ञापन सौंपा गया।

इसके बाद, प्रदर्शनकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एडिशनल एसपी संजीव मुले को भी ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा भी मौजूद रहे। एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने खनियाधाना में मनुस्मृति जलाने वालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग दोहराई। मांग पूरी न होने पर एडवोकेट अनिल मिश्रा और सवर्ण समाज के सदस्य एसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

Next Post

खरगे-प्रियंका ने दी नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं

Thu Mar 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चैत्र नवरात्र महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री खरगे गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा,“शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की आराधना के महापर्व ‘चैत्र नवरात्र’ स्थापना के शुभ अवसर […]

You May Like