मुंबई में मूसलाधार बारिश का कहर, विक्रोली में भूस्खलन से दो की मौत

कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट।

मुंबई, 16 अगस्त : मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण शहर के कई इलाकों जैसे अंधेरी, कुर्ला और चेंबूर में भारी जलभराव हो गया है। सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच, मुंबई के विक्रोली इलाके में भूस्खलन की दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात लगभग 2:30 बजे हुआ, जब भारी बारिश के कारण एक पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर नीचे बने एक घर पर आ गिरे। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

Next Post

होटल में डेढ़ महीने तक युवती का करता रहा दैहिक शोषण, हिंदूवादियों ने युवती को बचाया

Sat Aug 16 , 2025
इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फरियादी युवती ने आरोप लगाया है कि विकास सागोरे नामक युवक ने पहले दोस्ती की, फिर शादी का प्रस्ताव रखा. युवती ने इनकार किया तो विकास ने बार-बार दबाव बनाया. आखिरकार युवती शादी के झांसे […]

You May Like

मनोरंजन