न्यायमूर्ति चंद्रशेखर बॉम्बे उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

नयी दिल्ली 04 सितंबर (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर को इसी न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

विधि एवं न्याय मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रपति ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एआर गवई की सलाह पर न्यायमूर्ति चंद्रशेखर को बॉम्बे उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है।

न्यायमूर्ति चंद्रशेखर ने दिसंबर 1993 में दिल्ली से अपनी वकालत की शुरुआत की और लगभग 19 साल तक वकालत करने के बाद जनवरी 2013 में उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। दिसंबर 2023 में वह झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने। गत जुलाई माह में उनका स्थानांतरण राजस्थान उच्च न्यायालय से बॉम्बे उच्च न्यायालय में किया गया था, जहाँ वह इस समय कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश हैं।

उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के समय से प्रभावी होगी।

 

Next Post

1एक्सबेट मामले में शिखर धवन से ईडी की पूछताछ, मशहूर हस्तियों के प्रचार पर एजेंसी की नज़र

Thu Sep 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) प्रतिबंधित ऑनलाइन सट्टेबाज़ी ऐप 1एक्सबेट से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन से पूछताछ की। धवन ईडी के दफ़्तर पहुंचे, जहां वरिष्ठ अधिकारियों की टीम उनका बयान दर्ज की है। एजेंसी को संदेह […]

You May Like