GIS 2.0 पोर्टल की खामियों पर पटवारियों का विरोध, आंदोलन की चेतावनी

इटारसी: प्रांतीय पटवारी संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जीआईएस 2.0 वेब पोर्टल की तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं पर नाराजगी जताई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।पटवारियों ने बताया कि पोर्टल में मोबाइल नंबर और ओटीपी की अनिवार्यता अव्यवहारिक है, वहीं 5 डेसिमल से छोटे नक्शों का बटांकन नियमविरुद्ध है। खाता विलय और आदेशों पर अनुमोदन के लिए उच्चाधिकारियों की आईडी से अनुमति लेने की बाध्यता कार्य में अनावश्यक देरी कर रही है।
इसके अलावा, ऑनलाइन प्रशिक्षण को अपर्याप्त मानते हुए ऑफलाइन प्रशिक्षण की मांग की गई है। ज्ञापन में महिला पटवारियों के लिए शौचालय, स्वामित्व योजना और लैपटॉप भुगतान की लंबित राशि जैसी समस्याएँ भी उठाई गईं।

Next Post

शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 80,520 और निफ्टी 24,653 पर खुला, निवेशकों में उत्साह

Tue Sep 2 , 2025
मुंबई, 02 सितंबर 2025: भारतीय शेयर बाजार ने आज जोरदार तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर, बीएसई का सेंसेक्स 80,520 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 24,653 के स्तर पर पहुंच गया। यह तेजी मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों से मिले […]

You May Like