भारत ने की आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप के लिए 36 निशानेबाजों की घोषणा

नयी दिल्ली 14 मई (वार्ता) भारत ने जर्मनी के सहुल में होने वाली आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप 2025 के लिए 36 सदस्यीय दल की घोषणा की है।

आगामी 19 से 27 मई चलने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे 36 निशानेबाजों में से आठ ने ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग की गन फॉर ग्लोरी अकादमी में प्रशिक्षण लिया है। ये आठ निशानेबाज नारायण प्रणव, मुकेश नेलावल्ली, अनुष्का थोकुर, प्राची गायकवाड़, के. तनिष्क नायडू (आरपीओ), साग्निक बनर्जी (आरपीओ), मेलविना एंजेलिन जोएल (आरपीओ) और वेदांत वाघमारे (आरपीओ) हैं। इन सभी एथलीटों ने प्रोजेक्ट लीप के तहत प्रशिक्षण लिया है।

नारायण 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष और जूनियर मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में भाग लेंगे, जबकि मुकेश, तनिष्क और साग्निक 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुष्का, प्राची और मेलविना 50 मीटर 3पी जूनियर महिला वर्ग में, जबकि वेदांत 50 मीटर 3पी जूनियर पुरुष स्पर्धा में प्रदर्शन दिखायेंगे।

 

Next Post

भारत के बारे में अमेरिका से निर्णय लेने संबंधी मुद्दे पर जवाब दें मोदी, संसद सत्र बुलाएं: कांग्रेस

Wed May 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 मई (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई रोकने के निर्णय तथा कश्मीर को लेकर राग अलापने का हर मंच से जो काम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से किया जा रहा है वह देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए गंभीर […]

You May Like