जांच के डर से मिलिंग नहीं कर रहे मिलर

जबलपुर: जिले में हुई धान की खरीदी में अफरा तफरी के बाद मंत्रालय से जारी हुए आदेश में जिले में राइस मिल में जांच दोबारा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। वहीं हाल ही में कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना की अध्‍यक्षता में राईस मिलर्स की बैठक में उन्होंने सभी मिलर्स धान की मिलिंग चालू करने और उसमें गति लाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन मिलिंग शुरू होते ही इन मिलर की जांच भी होगी, जिसके डर के कारण बहुत से मिलर मिलिंग शुरू नहीं कर रहे हैं। उनको इस बात का भी भय है कि अगर मिलिंग शुरू होने पर जांच होती है तो उनके द्वारा की गई धांधली उजागर हो सकती है।
कलेक्टर ने एसडीएम को दिए थे निर्देश
उल्लेखनीय है कि जिले में हुई धान की खरीदी में अफरा तफरी के बाद मंत्रालय से जारी हुए आदेश में जिले में राइस मिल में जांच दोबारा करने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए थे। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने 23 मई शुक्रवार को राईस मिल की जांच के संबंध में समीक्षा बैठक की थी। इस दौरान उन्‍होंने सभी एसडीएम से उनके द्वारा किये गये जांच प्रतिवेदन पर चर्चा की और कहा कि शासन के जो निर्देश है उसके अनुसार पुन: जांच करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा था कि वाहन का परिवहन विभाग के पोर्टल में किस श्रेणी में दर्ज है यह देखें। धान परिवहन के दौरान टोल एंट्री है या नहीं। साथ ही जीपीएस सिस्‍टम का भी इस्‍तेमाल करें। उन्‍होंने कहा कि धान चालान, ट्रेक चालान, रिलीज ऑर्डर के बारे में विस्‍तृत जांच करने के आदेश दिए थे।
विगत 3 माह से चल रहा मामला
विदित है कि 20 मार्च को जिले में धान खरीदी में सबसे बड़ा घोटाला सामने आया था, जिसको विगत 3 माह होने को है। इस हेराफेरी में लगभग 30 करोड रुपए की धान मिलर द्वारा उठाई गई थी परंतु वह 571 ट्रिप में ही गायब कर दी गई थी, जिसके लिए लगभग 74 लोगों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। जिसको संज्ञान में लेने के बाद मंत्रालय से सभी जिले में और राइस मिल की जांच करने के निर्देश दिए गए थे।

Next Post

सीवर लाइन के गड्ढ़े भर रहे रहवासी, ठेकेदार काम करके गड्ढा भरना भूला

Mon Jun 2 , 2025
जबलपुर: सीवर लाइन डालने के लिए सड़क को खोद तो दिया गया लेकिन ठेकेदार द्वारा खोदी गई सड़क के गड़्ढे को नहीं भरा गया जिस कारण गंगानगर स्थित सदानंद कॉलोनी के रहवासी इन दिनों खुद ही गड््ढे को भरते हुए नजर आ रहे हैं। आप तस्वीर में देख सकते हैं […]

You May Like