
-पुलिस ने 1 लाख 32 हजार रुपये का मशरुका जप्त कर आरोपी को पहुंचाया जेल
नवभारत न्यूज
मझौली 2 फरवरी। गांजा बिक्री करने आये आरोपी को टिकरी पुलिस ने गिरफ्तार कर 1 लाख 32 हजार रुपये का मशरुका जप्त कर जेल पहुंचाया।पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मझौली उनि दीपक बघेल व चौकी प्रभारी मड़वास उप निरीक्षक केदार परौहा के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं टीम ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए आरोपी विजय साहू उर्फ बब्लू पिता गया प्रसाद साहू उम्र 36 साल निवासी चंगेरी थाना कोतमा जिला अनूपपुर को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुए आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया। पुलिस के अनुसार उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह पुलिस सहायता केंद्र टिकरी को कल दिनांक 01 फरवरी 2025 को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति काले कलर की मोटर साइकल लिये गुप्ता बगीचा टिकरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा विकी करने के फिराक में ग्राहक की प्रतीक्षा कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराते हुए टीम गठित कर सूचना कि तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुए। टिकरी बगीचा में पहुंच कर देखा कि मुखबिर के बताये जैसे हुलिया का गुप्ता बगीचा मे एक होण्डा मोटर साइकल में खड़ा था जो पुलिस की गाडी को देखकर भागने लगा। जिन्हे पुलिस स्टाफ की मदद से पकड़वाया गया। नाम पता पूछा गया जो अपना नाम विजय साहू उर्फ बब्लू पिता गया प्रसाद साहू उम्र 36 साल निवासी चंगेरी थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) का होना बताया। उसके बाद तलासी में संदेही विजय साहू उर्फ बब्लू से होण्डा मोटर साइकल के डिग्गी में मादक पदार्थ गांजा रखे हुए मिला। जिसका तौल करने पर 1.121 किलो ग्राम कीमती 16700 रुपये का अवैध मादक पदार्थ होना पाया गया एवं काले कलर की होण्डा मोटर साइकल कीमती 1 लाख 16 हजार रुपये कुल कीमती 1 लाख 32 हजार रुपये का मशरुका मुताविक जप्ती पत्रक जप्त कर आरोपी को चौकी मड़वास लाया गया ।आरोपी का यह कृत्य घारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दण्डनीय पाये जाने से आरोपी विजय साहू उर्फ बब्लू पिता गया प्रसाद साहू उम्र 36 साल निवासी चंगेरी थाना कोतमा जिला अनूपपुर (म.प्र.) के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है।समस्त कार्रवाई मे उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सूर्य प्रताप, चूड़ामणि बघेल, आरक्षक सखाराम , सैनिक जगदीश शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
