रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका को 112 के स्कोर पर रोका

तिरुवनंतपुरम 26 दिसंबर (वार्ता) रेणुका सिंह (चार विकेट) और दीप्ति शर्मा (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को सात विकेट पर 112 रन के स्कोर पर रोक दिया। आज यहां भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और कप्तान चामरी अटापट्टू की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 25 रन जोड़े थे कि दीप्ति शर्मा ने चामरी अटापट्टू (तीन) को अपना शिकार बना लिया। अगले ही ओवर में रेणुका सिंह ने हसिनी परेरा 18 गेंदों में (25) को आउटकर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने हर्षिता समाराविक्रमा (दो) को आउट कर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। नीलाक्षी डिसिल्वा (चार), कविशा दिलहारी 13 गेंदों में (20), इमेशा दुलानी (27) और मल्शा शेहानी (पांच) रन बनाकर आउट हुई। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 112 रन बनाये। कौशिनी नुत्यांगना 16 गेंदों में 19 रन और मल्की मदारा (एक) रन बनाकर नाबाद रही।

भारतीय महिला टीम के लिए रेणुका सिंह ने चार विकेट लिये। दीप्ति शर्मा को तीन विकेट मिले।

 

Next Post

65 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त:स्कीम नंबर 36 में अवैध ईंट भट्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri Dec 26 , 2025
नीमच। जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शहर के पॉश इलाके स्कीम नंबर 36 में करीब 65 करोड़ रुपए मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। सरकारी सर्वे नंबर 23 और 24 की […]

You May Like