होली की मस्ती में डूबा रहा ग्वालियर, सड़कों पर मचा हुड़दंग, पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध

ग्वालियर। शहर में आज होली पर सुबह से ही उत्सव व उमंग का माहौल रहा। हर जगह सड़कों, चौराहों पर युवाओ की टोलियां नजर आईं। सभी लोग उत्साह के साथ एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामना दे रहे थे। विशेषकर बच्चों व युवाओं की टोलियों में उत्साह काफी नजर आया। हर तरफ रंग और गुलाल उड़ता दिखा। बच्चे सड़कों पर हुड़दंग करते नजर आए। होली पर किसी तरह का कोई विवाद न हो इसके लिए काफी तादाद में पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया था। शहर में

रात से ही होली का माहौल बन गया था। रात को होलिका दहन के साथ ही सड़कों पर रंग और गुलाल लिए युवा नजर आने लगे। आज सुबह से ही शहर की सड़कों पर होली का जुनून देखते ही बन रहा था। बच्चों की टोलियां गलियों में घूमकर हुड़दंग करती नजर आ रही थी। मोहल्ले में डीजे लगाकर डांस चल रहा था, तो ऊपर से रंग-बिरंगे पानी की बौछार से माहौल खुशनुमा हो गया। जगह-जगह युवाओं की टोलियां बाजार में गश्त पर निकली और रंग गुलाल उड़ाते हुए और नाचते झूमते दिखाई दिए। इस बार सबसे अधिक सूखे रंगों की होली खेली गई। बाजार से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती के चलते त्योहार शांति सद्भाव के साथ मनाया गया।

Next Post

महिला की मौत के बाद लाश रखकर थाना घेरा, पुलिस पर टेरर का आरोप

Fri Mar 14 , 2025
ग्वालियर। पडाव थाने के लक्ष्मणपुरा मार्ग पर आज शाम एक महिला राजाबेटी उम्र 65 वर्ष की मौत को लेकर उसके परिजनों ने लाश को सडक पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि रात्रि को लगभग 10ः15 बजे पहुची पडाव पुलिस के थाना प्रभारी ने बेवजह मारपीट […]

You May Like

मनोरंजन