पुलिस उतरी सड़कों पर, काम्बिंग गश्त के दौरान 215 वारंटी पहुंचे हवालात

ग्वालियर: अचानक पुलिस रात को सड़कों पर उतरी। बदमाशों के घर पहुंचकर उन्हें चैक कर वारंटियों को पकड़कर दाखिल ए हवालात किया। दरमियानी रात पुलिस एक बार फिर सड़कों पर उतरी और 215 वारंटियों को गिरफ्तार कर दाखिल ए हवालात किया। वहीं काम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने 313 गुंडों और हिस्ट्रीशीटर के घर जाकर उनकी गतिविधियां चेक की।

काम्बिंग गश्त के दौरान जब पुलिस देहात में एक वारंटी के घर पहुंची तो उसने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी, पुलिस भी उसके पीछे पीछे भागी और उसे दबोच लिया। पुलिस ने इस बार काम्बिंग गश्त का गश्त का पैटर्न बदला है।

पहले पुलिस काम्बिंग गश्त रविवार की रात को करती थी, लेकिन पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने अब दिन बदल-बदलकर अचानक काम्बिंग गश्त शुरू की है, जिससे अपराधी परेशान है।शहर और देहात में 50 से ज्यादा पुलिस टीमें एक साथ कॉम्बिंग गश्त करने सड़क पर उतरी। गश्त के दौरान पुलिस ने 112 स्थायी वारंटी और 103 गिरफ्तारी वारंटियों को हिरासत में लेकर दाखिल ए हवालात किया है। पुलिस की गिरफ्त में आये वारंटियों में कई शातिर बदमाश हैं।

Next Post

आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला रहा नियमानुसार बेतन, सौंपा ज्ञापन

Sun Jul 20 , 2025
दतिया:भांडेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा नियमानुसार वेतन नहीं दिया जा रहा हैं जिसको लेकर समस्त कर्मचारियों ने भांडेर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कबचे को ज्ञापन देकर अपनी मांग रखी। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि हमें […]

You May Like