छतरपुर। गौरिहार विकासखंड की शासकीय प्राथमिक शाला चमरौरा पुरवा पलटा में शिक्षकों की कमी को लेकर जनपद सदस्य ने गंभीर चिंता जताई है। स्कूल में लंबे समय से पर्याप्त शिक्षक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
इसी समस्या को लेकर जनपद सदस्य मंगलवार 25 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे छतरपुर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचीं और शिक्षकों की नियुक्ति एवं व्यवस्था सुधारने हेतु औपचारिक आवेदन प्रस्तुत किया।
जनपद सदस्य ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद स्कूल में स्टाफ की कमी दूर नहीं की गई है, जिससे छोटे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
