मैहर में अब तक 47 लाख 30 हजार से भी अधिक दर्शनार्थियों ने किये मां शारदा देवी के दर्शन

सतना :मैहर मां शारदा मंदिर दर्शन के लिए लगातार प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान प्रतिदिन लाखों की संख्या में दर्शनार्थी प्रशासनिक व्यवस्था के साथ सुगमता से माता के दर्शन प्राप्त कर रहे है। 12 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक 43 दिनों में लगभग 47 लाख 30 हजार दर्शनार्थीयो ने मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन किये। इसके अलावा विशेष पर्व 26 जनवरी को 1 लाख 50 हजार एवं 27 जनवरी को 2 लाख 64 हजार 395 से अधिक दर्शनार्थियों ने माता के दर्शन प्राप्त किए। इसके बाद 30 जनवरी को 2 लाख 40 हजार एवं 31 जनवरी को 2 लाख 60 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किये।

इसी प्रकार फरवरी माह में 3 फरवरी को विशेष मुंडन मुहूर्त पर 1 लाख 30 हजार, 10 फरवरी को 1 लाख 61 हजार एवं 17 फरवरी को 1 लाख 52 हजार दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। इसके अलावा पिछले शनिवार 15 फरवरी को 1 लाख 17 हजार 775 एवं रविवार 16 फरवरी को 1 लाख 36 हजार 509 दर्शनार्थियों ने दर्शन किये। इस शनिवार 22 फरवरी को 1 लाख 16 हजार तथा 23 फरवरी को 1 लाख 20 हजार दर्शनार्थीयो ने शाम 6 बजे तक प्रशासनिक व्यवस्था के साथ मां शारदा देवी के दर्शन किये। इस दौरान प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह के पट खोलने और बंद करने के समय में बदलाव करते हुए प्रातः 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन के लिए व्यवस्था की गई है।

Next Post

बीईओ के निलंबन कार्रवाई की नस्ती भोपाल में लटकी

Mon Feb 24 , 2025
आयुक्त कार्यालय भोपाल में भेजा गया था प्रतिवेदन सिंगरौली:जिला मुख्यालय बैढ़न के भ्रष्टाचारी बीईओ करीब 55 दिन तक जेल में रहने के बावजूद आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल   के द्वारा निलंबित नहीं किया गया और अब जबकि जिला शिक्षा कार्यालय से बीईओ को निलंबित करने का प्रतिवेदन भेजा गया […]

You May Like