ईरान ने 800 लोगों की फांसी टाली, उनका शुक्रिया : ट्रंप

वाशिंगटन, 17 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक असामान्य कदम उठाते हुए ईरानी सरकार को सैकड़ों राजनीतिक कैदियों को फांसी देने की योजना को टालने के लिये धन्यवाद दिया है। श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मैं इस बात की बहुत इज़्ज़त करता हूं कि ईरान के नेतृत्व ने कल होने वाली सभी फांसी (जो 800 से ज़्यादा थीं) रद्द कर दी हैं। धन्यवाद!”

उल्लेखनीय है कि ईरान ने का शुक्रिया अदा करने से पहले श्री ट्रंप ने कई दिनों तक यह संकेत दिया कि अगर खामेनेई प्रशासन देश भर में फैले विरोध प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर हत्याएं करता है तो उसे सैन्य हमले के लिये तैयार रहना चाहिये। ईरान में विरोध प्रदर्शन फिलहाल शांत हो गये हैं।

Next Post

सुरक्षा गारंटी, आर्थिक समृद्धि पर अमेरिका से बातचीत करेगा यूक्रेन

Sat Jan 17 , 2026
कीव, 16 जनवरी (वार्ता) यूक्रेन और अमेरिका की टीमें रूस-यूक्रेन संघर्षविराम को लेकर 17 जनवरी को मियामी में बातचीत के एक और दौर में हिस्सा लेंगी। अमेरिका में यूक्रेन की राजदूत ओल्गा स्टेफनिशिना ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि इस बैठक में प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा गारंटी और यूक्रेन […]

You May Like